लायंस क्लब रायल भवानीमंडी द्वारा अपने सालभर चलने वाले सेवा गतिविधियां के तहत मानव सेवा के साथ- साथ ही पशु पक्षियों की सेवा में भी क्लब अपना दायित्व निभाता है. इसी भावना के साथ क्लब द्वारा अध्यक्ष कालुलाल सालेचा के सौजन्य से कालुलाल मंजु सालेचा गौशाला में गौ माता को हरा चारा व पक्षियों को चुग्गा दाना डाला गया।
पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर ही इंदिरा रसोईघर में जरुरत मंदों को भोजन कराया गया।कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के अलावा ग्रामीण लोगों ने भी भाग लिया।
Post a Comment