शिव हेल्थ केयर के तत्वाधान मे, विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मंदसौर जिले की ग्राम पंचायत नाहरगढ़ पर शिव हेल्थ केयर के तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच राधापदम सिंह चौहान, उपसरपंच पदमसिंह चौहान, डॉ बाबूलाल भाटी जनपद सदस्य ठाणी, मंडल महामंत्री गुर्जर बढ़िया जयंतीलाल गुप्ता द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शिव हेल्थ केयर मंदसौर की विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया। 

शिव हेल्थ केयर मंदसौर की टीम में डॉ राकेश दरबार लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉक्टर भारत बाथम हृदय रोग  विशेषज्ञ, डॉक्टर संजय रावत हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर प्रिया बघेल दरबार प्रस्तुति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर संगीता डुडवे शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ मन्दसौर आदि मौजूद रहे। इस दौरान डाक्टरों की टीम द्वारा 150 मरीजों का चेकअप किया गया।उन्हें स्वास्थ्य के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वही यह स्वास्थ्य शिविर डॉ बी एस भाटी स्वास्थ्य केन्द्र नाहरगढ़ के पुर्व मेडिकल ऑफिसर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत के उपसरपंच पदम सिंह चौहान द्वारा युवा पत्रकार ललित शंकर धाकड़ का स्वागत किया गया। मंदसौर से स्वास्थ्य शिविर में पहुंची चिकित्सा दल का स्वागत डॉक्टर यू एस नरवरिया एवं मुकेश पाटीदार बिल्लोद द्वारा किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post