भवानीमंडी । होली के अवसर पर मेड़तवाल समाज की वार्षिक सभा एवं होली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। नवयुवक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सभा में समाजजनों की सर्वसम्मति से राधेश्याम गुप्ता (घटोद वाले) को पुनः भवानीमंडी समाज का अध्यक्ष चुना गया। बालचंद गुप्ता अध्यापक को सचिव, गोविंद गुप्ता एवं ओमप्रकाश गुप्ता को उपाध्यक्ष, मांगीलाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा जगदीश गुप्ता व कैलाश गुप्ता कंपाउंडर को सहसचिव चुना गया।
मेड़तवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बल्लभदास गुप्ता, रामगोपाल दलाल, रमेशचंद गुप्ता, बालचंद टांक, राजकुमार पार्षद, रामगोपाल उमट्टिया, संतोष मामा, राधेश्याम आगरिया, घनश्याम जीडी, गिर्राज पत्रकार, श्रीनाथ गुप्ता, दामोदर गुप्ता, चेतन कुमार, अशोक गुप्ता, प्रफुल्ल सीए, पुरुषोत्तम बोबस, दयाराम गुप्ता, प्रकाश सीए, कैलाशचंद्र कानूनगो, राधेश्याम चोरखेड़ी, अमित गुप्ता, प्रकाश गुप्ता बीमा, बालकिशन आचोलिया आदि को मनोनीत किया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष कामाक्षी गुप्ता, नवयुवक संघ अध्यक्ष जयेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश गुप्ता दलाल, मेघा गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, नवयुवक एवं समाज सदस्य उपस्थित थे। सचिव बालचंद गुप्ता अध्यापक ने बताया कि मां फलोदी की आरती से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाज कोषाध्यक्ष मांगीलाल गुप्ता के द्वारा वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में धर्मशाला को सुसज्जित किये जाने पर सहमति बनी। जानकारी राजकुमार गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नवयुवक संघ मेड़तवाल समाज ने दी।

Post a Comment