समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भंवर सिंह परिहार, सरपंच मदनलाल नायक, पूर्व सरपंच उमराव सिंह, संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, कन्या संकुल के प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट, देवेन्द्र नारायण दीक्षित, राजेश कुमावत, दिनेश पांचाल, राधेश्याम श्रीवास्तव, मनोहर श्रीवास्तव, कालूराम सूर्यवंशी, महेंद्र सिंह डोडिया, सुरेश परमार, राजेश शर्मा,मनीष हाड़ा, सत्यनारायण शर्मा सहित आसपास क्षेत्र के अनेक शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जावरा तहसील से पोरवाल के मित्रगण, रिश्तेदार एवं शिक्षकगण भी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए। असावती से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह देवड़ा, लालूराम परमार, गोपाल राठौड़, बंशीलाल पोरवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई।
ग्राम के करणी सेना परिवार द्वारा पोरवाल का साफा बांधकर एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। सभी वक्ताओं ने उनके समर्पित, अनुशासित एवं प्रेरणादायी सेवाकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त की। कार्यक्रम की रूपरेखा मनोहर श्रीवास्तव ने तैयार की व संचालन संजय गुप्ता ने किया। समारोह का समापन सम्मान, आत्मीयता एवं भावनात्मक विदाई के साथ हुआ।

Post a Comment