कार्यक्रम के दौरान गरोठ विधानसभा से भाजपा विधायक चंदर सिंह सिसोदिया और खानपुर-झालावाड़ से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर अतिथि दीर्घा में एक साथ बैठे नजर आए। दोनों जनप्रतिनिधि आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए मुस्कुरा रहे थे। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। शहीदों को समर्पित इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं की सहज उपस्थिति और सौहार्दपूर्ण संवाद ने यह संदेश दिया कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रहित, शहीदों के सम्मान और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सभी एकजुट होकर खड़े हो सकते हैं। कार्यक्रम में यह दृश्य भारतीय लोकतंत्र की उस सकारात्मक तस्वीर के रूप में सामने आया, जहाँ विचारों में भिन्नता होने के बावजूद आपसी सम्मान और संवाद की परंपरा आज भी जीवंत है। शहीदों को समर्पित इस आयोजन की यह तस्वीर पूरे कार्यक्रम की सबसे यादगार और प्रेरणादायक झलक बन गई।
इस दौरान चैनल हेड सुधांशु माथुर, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व सदस्य राजेश गुप्ता करावन, समाजसेवी कालूलाल सालेचा, युवा नेता सौदान गुर्जर, मारवाड़ी महिला मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी जाखेटिया सहित कई विशिष्ठ लोग मौजूद रहे।

Post a Comment