भवानीमंडी । हाड़ौती और मालवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। अब कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन का सफर उज्जैन तक तय होगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 61623/61624 को उज्जैन तक विस्तार देने की मंजूरी जारी कर दी है। इससे खासकर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी और सुलभ रेल सुविधा मिल सकेगी।बताया जा रहा है कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ट्रेन विस्तार का आग्रह किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। ट्रेन के उज्जैन तक विस्तार होने से भवानीमंडी, भैसोदामंडी, रामगंजमंडी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला और आसपास के यात्रियों को न केवल धार्मिक यात्रा में सुविधा मिलेगी, बल्कि कोटा और उज्जैन के बीच आवागमन भी आसान होगा। व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े यात्रियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
कोटा-चौमहला मेमू अब उज्जैन तक दौड़ेगी, महाकाल भक्तों को बड़ी राहत
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment