5 वर्षीय मुदस्सिर ने रखा पहला रोज़ा, मोहल्ले में खुशी की लहर

भवानीमंडी । नगर के गरीब नवाज कॉलोनी में एक नन्हे रोजेदार का जज्बा देखने को मिला। महज 5 वर्ष की उम्र में मुदस्सिर अली पिता शाहिद अली ने अपना पहला रोज़ा रखा। परिजनों ने बताया कि मुदस्सिर ने पूरे उत्साह के साथ रोजा रखते हुवे दिनभर संयम बनाए रखा। नमाज व इबादत में भी हिस्सा लिया। शाम को इफ्तार के समय अजान के बाद खजूर और पानी से रोजा खोला। अमन चैन की दुवा मांगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post