आक्या कलां में धूमधाम से मनी धुलेंडी, गेर में झूमा पूरा गांव

ताल । धुलेंडी पर्व पर ग्राम आक्या कलां में उत्साह, आस्था और भाईचारे का रंगीन संगम देखने को मिला। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के सान्निध्य में होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व की शुरुआत प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। 

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए सैकड़ों लोगों की सहभागिता से भव्य गेर निकाली गई। रंग-गुलाल से सराबोर युवा, बुजुर्ग और बच्चे पूरे उत्साह में नजर आए। गेर गांव की मुख्य गलियों और मोहल्लों से गुजरते हुए सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ी। पूरे आयोजन में सर्वसमाज ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। गांव में हर ओर होली उत्सव का उल्लास और आपसी सौहार्द का नजारा दिखाई दिया।गेर का समापन राम मंदिर चौराहे पर किया गया। जहां सभी ने मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी और उत्सव को यादगार बनाया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post