एसडीपीआई का सामूहिक रोजा इफ्तार, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल

भवानीमंडी । नगर में पवित्र माह रमजान के मौके पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा। इसमे बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया। नगर कमेटी अध्यक्ष जावेद हुसैन ने बताया कि रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के सम्मान तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

सामूहिक दुआओं से गूंजा माहौल अजान के साथ ही खजूर और पानी से रोजा खोला गया, जिसके बाद सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी। इस अवसर पर रईस अंसारी, सलमान पठान, भूरू भाई ठेकेदार, कलाम भाई, लियाकत, फरदीन, साहिल, बाबू भाई, छोटू बाबा सहित समाज के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। समापन आपसी मुबारकबाद और देश की तरक्की की कामना के साथ हुआ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post