बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए सरकार, गरोठ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गरोठ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी को सौंपा।

विहिप जिला मंत्री गोवर्धन सिंह ने ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने बंगाल हिंसा की जांच एनआईए से कराने की मांग भी रखी। साथ ही प्रशासन की जिम्मेदारी केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में विहिप के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्षा कृष्णा चौहान और जिला सह मंत्री प्रवीण राजगुरु शामिल थे। बजरंग दल से जिला संयोजक राम सिंह, सह संयोजक पवन राठौर और जिला कोषाध्यक्ष अनिल कोटवाल ने भी हिस्सा लिया।

जिला समरसता प्रमुख राकेश आर्य, जिला अखाड़ा प्रमुख अंतिम मौर्य और जिला संपर्क प्रमुख अर्जुन चौहान भी उपस्थित रहे। प्रचार प्रसार प्रमुख पीरु सिंह पड़िहार ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post