ब्लॉक कोंग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई, उनके बलिदान को किया याद

भवानीमंडी: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया की अध्यक्षता और नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत के आतिथ्य में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यों और उनके बलिदान को याद किया गया।संचार क्रांति का जनक एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया। उन्होंने किस तरह श्रीलंका में शांति सेना भेजकर शांति स्थापित करना चाही, किस तरह इस केलिए उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।

इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सिंह एडवोकेट, पार्षद हखिम ख़ान,हरीश राठौर,ओ बी सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरप सिंह परमार, पूर्व सरपंच हरीश रोझा, प्रदेश सचिव सेवादल अख़्तर अली, प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस राजिक अंसारी, पूर्व पार्षद ब्रजराज सिंह चौहान, ब्लाक कांग्रेस महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, ब्लाक सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, पार्षद राम बेरवा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र बैरवा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश थावरिया, पूर्व पार्षद राम गोपाल पाटीदार, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, जिला कार्डिनेटर सेवादल अविनाश परमार,यंग ब्रिगेड सेवादल प्रदेश सचिव प्रबल जैन, नगर सचिव भेरु लाल चौधरी, नगर सचिव शितल जैन, कांग्रेस नेता सतिश पोरवाल, कांग्रेस नेता कालु लाल धाकड़, फखरु बेग,आदी उपस्थित रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post