राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय अधिवेशन भवानीमंडी में सम्पन्न


भवानीमंडी
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन शुक्रवार को भवानीमंडी के पोद्दार विद्यालय में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। 14 वर्ष बाद भवानीमंडी में संघ का इतना बड़ा आयोजन देखने को मिला।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रदीप जैन आवर, अध्यक्ष प्रधान सुल्तान सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि जिला संघ चालक बने सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी भीम सिंह जाट, अति जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र, UCEEO मुकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सीताराम गौड़, विभाग संगठन प्रमुख गोविंद साहू, विभाग संपर्क प्रमुख सुनील गुप्ता, ब्रह्मानंद श्रंगी, मनमोहन शर्मा, रमा पाटीदार, राजेश मेहरा, सीताराम गौड़ सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।


मुख्य वक्ता सुनील गुप्ता ने कहा कि जहाँ शिक्षा की बात होगी वहाँ भारत की बात अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। शिक्षा समग्र दृष्टिकोण से चलनी चाहिए और इसमें स्वार्थ का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। डीईओ भीम सिंह जाट ने कहा कि संगठन के उद्देश्य पवित्र होने चाहिए तथा शिक्षा अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को समझना होगा। सीबीईओ नवीन चंद्र ने सुझाव दिया कि शिक्षा अधिकारियों को भी सप्ताह में 12 कालांश पढ़ाने चाहिए तथा सैनिक शिक्षा की भी आवश्यकता है। जिला मंत्री मुकेश छंदक ने संघ का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए 15 सूत्रीय मांगपत्र पढ़ा। जिलाध्यक्ष सीताराम गौड़ ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक का मुख्य कार्य श्रेष्ठ नागरिक निर्माण है और इसके लिए संस्कारशील शिक्षा पद्धति अपनानी होगी। कार्यक्रम का संचालन राजेश पुरोहित, पुरुषोत्तम गुप्ता एवं धीरज सिंह चंद्रावत ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post