श्रीछत्रपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर सम्पन्न


झालावाड़, 26 सितम्बर। उपखण्ड भवानीमंडी की ग्राम पंचायत श्रीछत्रपुरा में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों के राजस्व अभिलेखों में त्वरित सुधार किए गए। इसमें खेजड़ियाखाल निवासी कन्हैयालाल, कली बाई, कालीबाई व गुड्डी बाई की जाति शुद्धि तथा खोद निवासी कन्याबाई पत्नी घासीलाल की नाम शुद्धि संबंधी प्रकरणों पर शिविर प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही पटवारी व कानूनगो द्वारा आवश्यक आवेदन तैयार कर कार्यवाही पूरी की। त्वरित समाधान से लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता झलक उठी। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता एवं सक्रियता की सराहना करते हुए इसे राज्य सरकार व उपखण्ड प्रशासन की लाभकारी पहल बताया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post