भैंस चोरी से लेकर लूट तक भालता पुलिस ने पकड़ा 18 मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी


झालावाड़, 26 सितम्बर।
पुलिस थाना भालता को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में वांछित अन्तर्राज्यीय अपराधी तथा एक फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि पुलिस थाना भालता क्षेत्र के प्रकरण संख्या 236/2025 धारा 302 (2) आईपीसी में वांछित अपराधी को टीम ने दबोचा। वहीं, वर्ष 2016 के प्रकरण संख्या 1105/2016 में फरार चल रहे स्थायी वारंटी रामचरण गुर्जर निवासी मानपुरा लोचन को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार वांछित अपराधी मुन्जमिल पुत्र बाबूलाल जाति तंवर उम्र 47 वर्ष निवासी कुचिया बैड, थाना भोगपुर जिला रायपुर (मध्यप्रदेश) है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में चोरी, लूट, नकबजनी व अन्य धाराओं में कुल 18 प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी भालता संतोष सिंह पुंवार, उप निरीक्षक विजय सिंह, मुख्य आरक्षक नानूराम एवं अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका विशेष रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post