भैसोदा। शारदीय नवरात्रा पर्व पर भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में भैसोदा नगर के वार्ड नंबर 6 में नव दुर्गा गरबा मंडल द्वारा चौथे नवरात्रा के अवसर पर माता की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।
आयोजनकर्ता रोशन माली ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के तहत प्रतिदिन गरबा नृत्य और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। विशेष रूप से चौथे दिन माता की महाआरती रखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानपुरा जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार रहे, जिन्होंने विधि-विधान से माता की आरती कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में पवन ललावत, कमल पाटीदार, पार्षद महेश गहलोत, मुकेश प्रजापत, तेजमल गुर्जर, बालमुकुंद पाटीदार सहित अनेक गणमान्यजन और ग्रामीण उपस्थित रहे। आरती के दौरान भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
Post a Comment