झालावाड़। किसानों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान, कांग्रेसजन एवं आमजन उमड़े। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस विशाल धरने में जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है, सिंचाई व बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है तथा आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों ने सरकार से त्वरित समाधान की मांग की। धरना उपरांत कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की फसल बीमा, सिंचाई सुविधा, समर्थन मूल्य, बिजली आपूर्ति, सड़क एवं पेयजल जैसी कई समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। धरने में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
Post a Comment