नीमच।
रतलाम रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में जप्त किए गए नशीले पदार्थों का नष्टीकरण शुक्रवार को नीमच जिले की दो फैक्ट्रियों में किया गया।
नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान रतलाम रेंज के डीआईजी सहित रतलाम, मंदसौर और नीमच तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी तथा सभी थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित प्रक्रिया अनुसार नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई, ताकि अवैध मादक पदार्थ पूरी तरह नष्ट हो जाएँ और समाज में इसके दुष्प्रभाव को रोका जा सके।
Post a Comment