शामगढ के वार्ड 10 में सीसी रोड का भूमि पूजन सम्पन्न

शामगढ़, 26 सितम्बर।
नगर के वार्ड नंबर 10 शास्त्री कॉलोनी में 10 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन शुक्रवार को विधिविधान से सम्पन्न हुआ। पंडित दीपक पुरोहित ने पूजन कार्य कराया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डालीबाई जोशी और वार्ड पार्षद कृष्णा नवीन फरक्या उपस्थित रहे। पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या व वार्डवासियों ने जलकर सभापति दिलीप कुमार वधवा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल जोशी, राजू भाई नरेंद्र यादव, सीएमओ सुरेश कुमार यादव एवं इंजीनियर शिविका श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।

वार्डवासियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में वार्ड 10 में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। लगभग सभी सड़कें बन चुकी हैं, जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू है तथा नालियों व रास्तों की नियमित सफाई हो रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुनीता फरक्या, प्रभावती काला, सुशीला फरक्या, मंजू पोरवाल, ममता पोरवाल, शानू पोरवाल, कल्पना पोरवाल, पुष्पा कालरा, उषा मोदी, मंजू फरक्या, ओमप्रकाश मालू, सुनील भावसार, राहुल फरक्या, रोहित विश्वकर्मा, राजेश पोरवाल, घनश्याम सेठिया, जुगल संघवी, कैलाश काला, महेश गुप्ता, गौरव फरक्या, संजू फरक्या, महेश पोरवाल (चाय), सोनू पुरस्वानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post