ऑपरेशन नकली नोट: मंदसौर पुलिस का बड़ा खुलासा, हरियाणा से दो शातिर गिरफ्तार, वर्ना कार समेत 6 हजार के जाली नोट बरामद

मंदसौर: जिले की चौकी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर पुलिस ने नकली नोट उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के अंबाला से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 नकली नोट (₹6000 मूल्य) और एक वर्ना कार जब्त की है। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में की गई।

एसपी ने जिले में भारतीय मुद्रा की जालसाजी एवं उसके निर्माण व उपयोग से जुड़े अपराधियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

कैसे हुआ खुलासा

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय ने टीम के साथ 27 अक्टूबर को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई कर पहले ही ₹38,000 मूल्य के 76 नकली नोट जब्त किए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये जाली नोट हरियाणा के अंबाला निवासी संदीप सिंह और उसके साथी प्रिंस अहलावत से प्राप्त किए गए थे। इसके बाद सायबर सेल मंदसौर की तकनीकी सहायता से दोनों के ठिकानों की जानकारी जुटाकर पुलिस की टीम को हरियाणा रवाना किया गया। टीम ने अंबाला (हरियाणा) में दबिश देकर संदीप सिंह बसैती (38 वर्ष) निवासी ग्राम लांडी, थाना शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा, प्रिंस अहलावत (23 वर्ष) निवासी ग्राम बरोट, थाना लडवा, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा को गिरफ्तार किया।

बरामदगी

  • 12 नकली/जाली नोट ₹6000 मूल्य के
  • व हुंडई वर्ना कार क्रमांक HR-70 F-8108 (कीमत ₹10 लाख)

जांच और आगे की कार्यवाही

दोनों आरोपी पूर्व में भी हरियाणा में नकली नोट प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अब इनसे जाली नोटों की छपाई के मुख्य स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

सराहनीय टीम

इस कार्यवाही में निरीक्षक शिवांशु मालवीय (थाना प्रभारी वायडी नगर), उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय (चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा), उनि विनय बुंदेला, आर. नवाज, आर. कमलपालसिंह, चालक आर. सुन्दरसिंह एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस नकली भारतीय मुद्रा के निर्माण, खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोहों पर कठोर कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post