भैसोदा P.H.C. में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

भैसोदा: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत भैसोदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (P.H.C.) में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिषद, म.प्र.) कमल हटवाल ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि हर बच्चे को पोलियो की “दो बूंद ज़िंदगी की” पिलाकर भारत को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। अभियान अवधि — 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक है। इसका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक पाँच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना है। शुभारंभ कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post