विधानसभा सत्र: खानपुर विधायक गुर्जर के मुद्दे- नगर पालिका बनाने व मुआवजे की मांग

झालावाड़: विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने प्रश्नकाल में प्राकृतिक आपदा और भीम सागर डैम के गेट खुलने से हुए नुकसान का मुआवजा देने का मामला उठाया। इस दौरान विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसानों का जो नुकसान हुआ था। वो मुआवजा तो आपने दे दिया लेकिन प्राकृतिक आपदा में जो मकान क्षतिग्रस्त हुए, जो जानवर मरे, उनका मुआवजा अभी तक सरकार ने नहीं दिया है। क्या सरकार उनका मुआवजा देने का विचार रखती है। विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा मेरा दूसरा प्रश्न है कि क्या फसल बीमा के प्रावधानों में फसल में आग लगने पर मुआवजा प्रावधान है। इसका जवाब संबंधित विभाग मंत्री के अवकाश पर होने पर उनकी ओर से मंत्री ओटाराम देवासी ने जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह एसडीआर के नियम के अनुसार जो भी आगजनी या बाढ़ से नुकसान है। हम एसडीआरएफ के नियम के अनुसार भुगतान करते है।वही मकानों का जो नुकसान हुआ उसका तुरंत कलक्टर के माध्यम से जल्द से जल्द दिलवाने की कोशिश करूंगा।

मकानों के नुकसान के मुआवजे की जगी उम्मीद
विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर द्वारा मामला उठाएं जाने पर बाढ़ व भीमसागर बांध के गेट खोलने से मकानों के हुए नुकसान के मुआवजे के इंतजार में बैठे लोगों को अब मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर के द्वारा मकानों के नुकसान के मुआवजे के प्रश्न के जवाब में मंत्री ओटाराम देवासी ने कहां की जल्द मकानों व जानवरों के नुकसान का मुआवजा देंगे।

खानपुर को नगरपालिका बनाने जाने कि गूंजी मांग खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने उठाया मुद्दा- विधायक सुरेश गुर्जर ने विधानसभा की कार्रवाई के दौरान शून्यकाल में विशेष उल्लेख प्रस्ताव 295 के माध्यम से खानपुर को नगर पालिका बनाएं जाने की मांग रखी। विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि अध्यक्ष महोदय खानपुर को नगर पालिका बनाएं जाने की आवश्यकता के संबंध में खानपुर ग्राम पंचायत राजस्थान की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। पूरी खानपुर विधानसभा में एक भी नगर पालिका नहीं है।खानपुर की आबादी लगभग तीस हजार है। ग्राम पंचायत खानपुर की परिधि में आने वाली चार ग्राम पंचायतों के गांवों को मिला लिया जाएं तो ग्राम पंचायत बैसार, गाडरवाड़ा डूडी, कंवलदा,गोल्याखेड़ी को सम्मिलित कर लिया जाए, तो इन ग्राम पंचायतों के जुड़ने से खानपुर की आबादी लगभग 55 हजार हो जाएगी। खानपुर एक बड़ा कृषि आधारित ग्राम है। यहां पर व्यापार व नगर विकास की अपार संभावना है। विश्व विख्यात जैन मंदिर चांदखेड़ी में प्रतिवर्ष लाखों तीर्थ यात्री आते है। इसके चलते यहां पर तीर्थ पर्यटन की संभावना है। खानपुर के कई व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक संगठन कई वर्षों से धरने प्रदर्शन व ज्ञापन देकर खानपुर को नगर पालिका बनाएं जाने की मांग कर रहे है। मेरा आपके माध्यम से निवेदन है कि इस बजट सत्र में खानपुर को नगर पालिका घोषित किया जाएं।

अतारांकित प्रश्न भी किए
खानपुर- बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने विधानसभा सत्र के दौरान अतारांकित प्रश्न में भिखारियों की पीड़ा भी उजागर की। भिखारियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए क्या कार्य योजना है। विधानसभा क्षेत्र खानपुर में दो वर्ष में कितने भिखारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र खानपुर में भिखारियों को प्रशिक्षण की सूचना शून्य है। विधानसभा क्षेत्र खानपुर की तहसील झालरापाटन में पटवारियों के 29,बकानी में 31,असनावर में 16,खानपुर में 49 पद स्वीकृत है। तहसीलवार पटवारियों के नाम सहित सूची परीविष्ट संलग्न है। क्या यह सही है। विधानसभा क्षेत्र खानपुर में पटवारियों के पद रिक्त होने की वजह से राजस्व सम्बंधी कार्य प्रभावित हो रहे यदि हां तो सरकार उक्त रिक्त पदों को कब तक भरने का विचार रखती है। हालांकि जवाब मिला कि अन्य पटवारियों से कार्य संपादित करवाया जा रह है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post