भूतनाथ फिल्म डायरेक्टर पर कार में स्क्रैच मारने का आरोप:जबलपुर में पड़ोसी ने पुलिस को दिए सीसीटीवी, बोला- कांच में नुकीली चीज मारी

 

जबलपुर में फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी के खिलाफ पड़ोसी ने शिकायत दर्ज कराई है। डायरेक्टर पर सड़क पर खड़ी कार में स्क्रैच मारने के आरोप हैं। पड़ोसी ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें दावा कर रहे हैं कि उनकी कार में स्क्रैच मारने वाला शख्स विवेक शर्मा ही है।

गोरखपुर निवासी बंटी गुप्ता ने बुधवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवेक शर्मा ज्यादातर मुंबई में रहते हैं, वे मंगलवार देर रात अपनी कार से जबलपुर पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क किनारे पार्क कार को देखकर वे इतने गुस्सा हो गए कि कार के आगे और पीछे के कांच में नुकीली चीज से स्क्रैच मार दिया।

शिकायतकर्ता बंटी गुप्ता ने बताया,

QuoteImage

मैं रोज अपनी कार घर के सामने सड़क किनारे पार्क करता हूं। बुधवार दोपहर को जब कहीं जाने के लिए अपनी कार में बैठा तो देखा कि पूरी कार और कांच में स्क्रैच लगे हुए हैं। पहले तो लगा कि यह बच्चों की कारस्तानी होगी। लेकिन, जब घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा तो उसमें फिल्म डायरेक्टर विवेक शर्मा कार पर स्क्रैच करते नजर आए।








QuoteImage


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post