महाराणा प्रताप की 486 वी जयंती मनाई, 51 किलो फूलों का हार पहनाया

झालरापाटन: नवगठित महाराणा प्रताप फाउंडेशन झालरापाटन के तत्वाधान में स्थानीय प्रताप चौराहा पर वीर शिरोमणि राष्ट्रीय गौरव महाराणा प्रताप की 486वी जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता एवं अतिथि पूर्व राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. डी.के.जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती मनाने का उद्देश्य- उनके जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता के प्रति उनके योगदान से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलती हैं।महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में स्वतंत्रता को सबसे अधिक महत्व दिया। उन्होंने मुगल साम्राज्य के सामने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। डॉ.जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेकर हमे पर्यावरण के प्रति सजकता, स्वदेशी अपनाकर राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाकर ही सच्ची श्रद्धांजलि संभव हैं।

भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र डांगी ने कहा कि अपने स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। महाराणा प्रताप के जीवन से हमे स्वतंत्रता, स्वाभिमान और साहस के मूल्यों को समझने का अवसर मिलता हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने आतंकवादी ठिकानों को तहस- नहस कर प्रताप की भावना को साकार किया हैं कि, हम पर कोई आंख उठाएगा तो मुंह तोड़ जवाब देंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने कहा कि जिसकी तलवार की छनक से अकबर का दिल घबराता था, वो अजर अमर शूरवीर महाराणा प्रताप था। उन्होंने राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई थी, वो कभी भुलाई नहीं जा सकती।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड़ ने कहा कि भावी पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत प्रोत करने के उद्देश्य से नगर के भामाशाहों का सहयोग लेकर शहर के प्रमुख चौराहे थाना सर्किल पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सासंद दुष्यंत सिंह, आचार्य 108 प्रज्ञासागर महाराज की मौजूदगी में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण 23 नवम्बर 2024 को किया गया था। जिसका उद्देश्य नगर के विद्यार्थियों को प्रताप के जीवन संघर्ष से अवगत कराना था। जिन्होंने घांस की रोटियां खाकर भी अपने राष्ट्र के प्रति संघर्ष किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष चांदवाड़ ने बताया कि प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर महाराणा प्रताप फाउंडेशन का गठन किया गया हैं। यह संस्था समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करेगी।चांदवाड़ ने बताया फाउंडेशन शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे मूलभूत कार्यों में योगदान करेगी।                                    

महाराणा प्रताप चौराहे पर प्रताप मूर्ति के चारों तरफ स्थाई आर्कषक विद्युत लाइटे लगाई गई हैं, जो साायंकालीन घूमने वालों का मनमोह ले रही थी।  

51 किलो का फूलों का हार पहनाया गया 

सभी अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति पर 51 किलो फूलों का हार पहनाया गया तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वाभिमान, स्वतंत्रता, राष्ट्र प्रेम, स्वदेशी की शपथ ली। कार्यक्रम में कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झडिया,पोरवाल समाज अध्यक्ष जगदीश कुमार गुप्ता,चौरसिया समाज अध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, समाजसेवी अशोक चांदवाड़, राजकुमार जैन बैंक वाला,भारत विकास परिषद अध्यक्ष पवन शर्मा,योग समिति के नरेंद्र शर्मा एडवोकेट,बृजेश सेन,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, महामंत्री दीपक शर्मा,खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ सचिव विजय मूंदड़ा,समाजसेवी माणक चन्द टिंडोला,प्रधानाचार्य चंद्रेश कुमार राठौर,अजय घाटिया, पदम अग्रवाल,पार्षद महेश शर्मा,अंशु गुप्ता,नितेश परमार,मांगीलाल नागरवंशी,निखिल सोनी,विक्की रावल,नवीन पालीवाल,समाजसेवी कैलाशचंद यादव,व्यापार संघ उपाध्यक्ष अनिल राठौर,कमलेश भैया राधे राधे,राजेंद्र मीडिया, भाजपा नेता मीत सकलेचा,महेश जैन,सुनील प्रजापति,गोविंद,कुंदन,जगदीश, भगवान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सेठी ने किया और कार्यक्रम संयोजक मनीष चांदवाड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। वातावरण देशभक्ति के नारो से गूंज उठा। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post