कपिल चौहान | भवानीमंडी: नगर में उपभोक्ताओं और लाइनमैन ने सहायक अभियंता मोहनलाल मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जयपुर डिस्कॉम के प्रबंधक और निदेशक को संबोधित किया गया।
ज्ञापन में FRT कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कर्मचारी उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं और समय पर शिकायतों का निवारण नहीं करते है। FRT की तीन शिफ्ट हैं - सुबह 8 से दोपहर 3 बजे, दोपहर 3 से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह 8 बजे तक।
शिफ्ट बदलने के समय कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं। पहली शिफ्ट के कर्मचारी 2 बजे ही काम बंद कर देते हैं। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी 4 बजे तक नहीं पहुंचते। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। FRT कर्मचारी 11 केवी लाइन का काम करने से मना करते हैं। जबकि वर्क आर्डर के अनुसार वे LT के साथ HT का काम भी करने के लिए अधिकृत हैं। शनिवार, रविवार और अन्य सरकारी अवकाश पर कर्मचारी मोबाइल बंद रखते हैं।
रात में शिकायत करने पर उपभोक्ताओं को मना कर दिया जाता है और शिकायत को बिना समाधान के बंद कर दिया जाता है। इससे कई बार बिजली 24 घंटे तक बंद रहती है। अधिकतर FRT कर्मचारी नॉन-आईटीआई हैं। वाहन चालक की नियुक्ति नहीं है, कर्मचारी ही गाड़ी चलाते हैं। इन सभी कारणों से निगम की छवि खराब हो रही है।


Post a Comment