कोटा। कपिल चौहान
राजस्थान के कोटा में गरबा महोत्सव के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुस्लिम युवतियों ने आयोजनकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट और पास खरीदने के बावजूद उन्हें गरबा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया गया। युवतियों का कहना है कि उनसे पैसे लेकर पास तो बेच दिए गए लेकिन सिर्फ उनके मुस्लिम होने की वजह से उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इससे नाराज़ होकर युवतियों ने आयोजनकर्ताओं पर भेदभाव करने का आरोप लगाया और मौके पर जमकर हंगामा किया।
स्थानीय स्तर पर यह मामला तेजी से गरमाता जा रहा है। आयोजन समिति फिलहाल चुप्पी साधे हुए है, जबकि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।
अब सवाल उठ रहा है – क्या त्योहारों में भी धर्म देखकर भेदभाव किया जाएगा?
Post a Comment