भवानीमंडी: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

भवानीमंडी: अमर शहीद भारत माता के वीर सपूत सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती पर बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान की ओर से आश्रम रोड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव गणेश सालेचा ने कहा कि “युगों-युगों तक भगत सिंह जी के महान योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा, उनकी गाथा गाई जाएगी।” श्रद्धांजलि सभा में आनंद काला, अविनाश परमार, शीतल जैन बाफना, भेरूलाल चौधरी, नारायण सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post