खुलासा: पहले चोरी फिर नम्बर बदलकर करते थे सौदा, वाहन चोरी व फिरौती गिरोह का भंडाफोड़


झालावाड़: जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर पुलिस ने करारा प्रहार करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह वाहनों की चोरी कर उन्हें छुपाता और फिर दलालों के जरिये मोटी रकम लेकर वाहन मालिकों को वापस लौटाता था। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुवे थाना कोतवाली, बकानी, सदर और झालरापाटन थानों की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 2 वाहन चोर व 2 दलालों को दबोच लिया, जबकि एक दलाल फरार है। चोरी की 30 मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिनकी कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने दो वाहन चोर झालावाड़ निवासी सुरेश जाट (30) व हरिसराम जाट (25) को गिरफ्तार किया है। वही दलाल देवेंद्र सिंह गुर्जर (42) निवासी देवगढ़, राजकुमार उर्फ हेमंत (50) निवासी बिरोलीखुर्द को गिरफ्तार किया जबकि ललित उर्फ तुलसीराम निवासी तीतरसोता फरार है। गिरोह ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि पहले वाहन चोरी करते और फिर नंबर प्लेट बदलकर पहचान छुपाते। आखिर में दलालों के जरिये पीड़ित से मोटी फिरौती वसूलकर वाहन लौटाते देते थे।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि “गिरोह के खुलासे से जिले में वाहन चोरी की कई वारदातें सुलझेंगी। आरोपियों से पूछताछ जारी है, और भी खुलासों की उम्मीद है।”

पुलिस की चेतावनी
ऐसे किसी भी गिरोह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, चोरी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post