कार्यक्रम दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर स्व. लॉर्ड नून की पुत्री जरमीन सेखों (सिंगापुर), अरुण हरनाल (लंदन), नईम भाई (दुबई), अनीस भाई (मुंबई) सहित परिवारजन और समाजसेवी डॉ. जगदीश अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा मौजूद रहे। जीनत नून का जन्मदिन अस्पताल परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उन्हें फूलमालाओं और शॉल से सम्मानित किया गया। जीनत नून ने घोषणा की कि उनके पिता स्व. लॉर्ड नून की याद में अब प्रतिवर्ष “नून अवार्ड” दिया जाएगा, जो शिक्षा, खेल और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करेगा।
शिविर में परामर्श देने वाले प्रमुख विशेषज्ञ, नेत्र रोग: डॉ. गौरी रूपम श्रीवास्तव, हड्डी एवं जोड़ रोग: डॉ. उमेश, जनरल सर्जरी: डॉ. रितु, मेडिसिन: डॉ. कासिम अली, डॉ. रईस खान, ईएनटी: डॉ. आर्ची चरपोटा, पैथोलॉजी: डॉ. कनक गुप्ता, फिजियोथेरेपी: डॉ. जयनारायण सिंह, स्त्री रोग: डॉ. अंजू पाटीदार साथ ही अन्य चिकित्सकों ने भी सेवाएं दीं।
विशेष सुविधा
सभी जांचों (CT-Scan, Sonography, 2D-Echo, X-ray, ECG, Sugar आदि) पर 50% की छूट
डीयू डायग्नोस्टिक द्वारा सहयोग
नून हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में हर दिन सुबह 9 से 12 बजे तक निःशुल्क ओपीडी संचालित की जा रही है, जिसमें मरीज बिना किसी शुल्क के परामर्श ले सकते हैं।




Post a Comment