मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों हेतु फैलाई झोली

झालरापाटन: मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा नगर में पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 दिन का कैंपेन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में झालरापाटन नगर में झोली का आयोजन किया। फाउंडेशन मेंबर अब्दुल वहीद कुरैशी ने बताया कि इसमे सर्व समाज, सामाजिक,धार्मिक, व्यापारिक संगठन के लोगों ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। दिनांक 14 सितंबर 2025 तक 1,54, 000 रु का योगदान हुआ है। मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने समस्त झालरापाटन के नागरिक बन्धुओ का आभार व्यक्त किया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post