मेडिकल कॉलेज मंदसौर में पहला देहदान, स्व. सोहन बाई कंकरेचा का पार्थिव शरीर समर्पित

मंदसौर: नगर के मेघदूत नगर निवासी स्व. सोहन बाई कंकरेचा का पार्थिव शरीर उनके परिवारजनों ने श्री सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज, मंदसौर को अध्ययन एवं अनुसंधान कार्य हेतु समर्पित किया। यह मेडिकल कॉलेज का पहला देहदान है।

कंकरेचा के पार्थिव शरीर को पुलिस जवानों ने राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के डीन सहित अधिकारीगण एवं परिजन उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि देहदान वास्तव में महादान है, जो न केवल विद्यार्थियों को अध्ययन और शोध कार्य में मदद करेगा, बल्कि समाज को भी नई दिशा और प्रेरणा देगा। स्व. कंकरेचा से प्रेरित होकर उनके पति छगनलाल कंकरेचा ने भी देहदान का संकल्प लिया है और फॉर्म मेडिकल कॉलेज में जमा कर दिया है। परिवार के अन्य सदस्य भी इस प्रेरणादायी कदम से प्रभावित हुए हैं। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार को इस महान कार्य के लिए सम्मानित किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post