भारतीय किसान संघ की बैठकों में संगठन की रणनीति पर 26 सितम्बर को होगा मंथन


झालावाड़। भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति, तहसील समिति एवं जिला कार्यकारिणी की बैठकें 24 से 27 सितम्बर तक आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में संगठन की आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य एवं चित्तौड़ प्रांत प्रभारी राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि बैठकों का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करना है। इसमें किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और कृषि नीतियों में सुधार लाना प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

पालीवाल 26 सितम्बर को झालावाड़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय पदाधिकारियों और किसानों के साथ बैठक करेंगे। उनके साथ चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री परमानंद भी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में झालावाड़ जिले की सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष, तहसील मंत्री, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा संभाग, प्रांत, प्रदेश और अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है। भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि बैठकों में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और संगठन की रणनीति गांव-गांव तक किसानों को जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने पर केंद्रित रहेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post