झालावाड़ में रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज


झालावाड़: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में 25 सितम्बर को बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी कड़ी में प्रदेश के प्रत्येक जिले में भी रोजगार उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि झालावाड़ में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा नवनियुक्त कार्मिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। साथ ही जिले में आयोजित समारोह में नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं नियुक्ति आदेश प्रदान किए जाएंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post