“वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, पूर्व मंत्री सुभाष सजोतिया ने साधा निशाना

भैसोदामंडी: भानपुरा निवासी मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सुभाष सजोतिया ने आज कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिलकर “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सबसे पहले स्वयं हस्ताक्षर कर जनता के आक्रोश को स्वर दिया।

सजोतिया ने कहा कि जनता से विश्वासघात कर, जनादेश के विरुद्ध सत्ता पर काबिज रहना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि “जनता ने जिन्हें नकार दिया, वे कुर्सी पर बैठे रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। अब जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक स्वर में नारे लगाए – “वोट चोर गद्दी छोड़”। सभी ने क्रमवार हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन जताया और इसे आमजन तक ले जाने का संकल्प लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post