खेत में मक्का के बीच छिपा रखी थी गांजे की खेती
मिली मुखबिर सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी के खेत पर दबिश दी। पुलिस ने पाया कि मक्का की फसल के बीच चोरी-छिपे गांजे की अवैध खेती की जा रही थी।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी
पुलिस ने मौके से 800 गांजे के हरे पौधे जब्त किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे गांजे के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को 25 सितम्बर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामला धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
सराहनीय कार्य
इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश प्रजापति, सउनि गेन्दाल पलासिया, प्रआर सुरेन्द्र सिंह, प्रआर सुमित यादव, प्रआर नरेन्द्र चौधरी, प्रआर सोनू ठाकुर, प्रआर जितेन्द्र पाल, आरक्षक मोतीलाल, आरक्षक अनिल यादव, आरक्षक लालु गुर्जर और आरक्षक गोविन्द सिंह हाड़ा का विशेष योगदान रहा।


Post a Comment