कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कोटा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ‘ताऊ’ शामिल रहे।
मुख्य वक्ता हेमन्त विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि “2014 के पहले का भारत और आज का भारत बिल्कुल अलग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।”
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुँचाएं और अंत्योदय के विचार को साकार करें। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ‘ताऊ’ ने कहा कि भारत आज तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और हर व्यक्ति का जीवन स्तर ऊँचा उठा है। पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि प्रबुद्धजनों को भाजपा की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियां हर वर्ग तक पहुँचाने का दायित्व निभाना चाहिए। सांसद कार्यालय प्रभारी सी.ए. दिनेश बोहरा ने जीएसटी में मध्यम वर्ग को मिले लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हेमन्त सिंह सोजपुर, योगेश कानावत, अजय जैन, भंवरसिंह केलवा, ओम जांगिड़, एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, आई. सेल संभाग प्रमुख राहुल पटवा, कपिल शर्मा, अवनीन्द्र व्यास, पूर्व पार्षद माणक सठौर, द्वारका प्रजापति, निर्मल दुआ, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष फतेहसिंह बाफना, एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, चन्द्रशेखर क्षोत्रिय, एडवोकेट गोविन्द शर्मा, एडवोकेट कविम जैन, एडवोकेट भूपेन्द्र नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, श्याम शर्मा, संजय शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Post a Comment