भवानीमंडी: श्री नवरत्न परिवार का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 व 22 सितंबर को इंदौर शहर में परमपूज्य आचार्य भगवंत नवरत्नसागर सूरीश्वर म.सा.के शिष्यरत्न आचार्य भगवंत विश्वरत्नसागर सूरीश्वर म.सा. की निश्रा में सम्पन्न हुआ। जिसमे लगभग 250 शाखाओ के करीब 2000 युवाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत पूज्य श्री के समक्ष सभी शाखाओ ने सम्पूर्ण वर्ष में अपने द्वारा किये गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो का विवरण दिया।
आगे भी नवरत्न परिवार के महत्वपूर्ण प्रकल्प जैसे धर्मरक्षा, जीवदया, विहारसेवा, अनुकंपा दान, मंदिर शुद्धिकरण आदि में बढ़चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिले की अकलेरा, नागेश्वर एवं भवानीमंडी शाखा को उत्कृष्ट शाखा से सम्मानित किया गया। पूज्य म.सा.की सहमति से रास्ट्रीय अध्यक्ष अरुण फुलेरा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष संजय ढड्ढा ने झालावाड़ जिले के नए पदाधिकारी घोषित किये। जिसमे सोनू जैन नागेश्वर को जिला अध्यक्ष एवं अंकित लोढ़ा भवानीमंडी को महासचिव का उत्तरदायित्व दिया गया।
कार्यक्रम में भवानीमंडी शाखा से पीयूष चौधरी,अंकित लोढा,राहुल कटारिया,मधुर बापना,आदित्य ढड्ढा,शुभम जैन, ऋषभ कटारिया आदि सदस्यो ने भाग लिया


Post a Comment