पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि व वृक्षारोपण कार्यक्रम

गांधीसागर: महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने ग्राम गांधीसागर न. 03, गांधीसागर न. 08 एवं नावली में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पं. दीनदयाल के प्रेरणादायक व्यक्तित्व और जीवन की घटनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, जगदीश गायरी सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post