शुटिंग बाल प्रतियोगिता: संजय क्लब कोटा ने मारी ‘परफेक्ट शॉट’! 12 टीमों में मचा जोश, बारिश बनी रोमांच का कारण

पचपहाड़: लायंस क्लब रॉयल के तत्वावधान में पचपहाड़ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय शुटिंग बाल प्रतियोगिता में संजय क्लब कोटा की टीम विजेता रही।

यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय रैफरी स्व. रफीक मोहम्मद की स्मृति में महात्मा गांधी ग्राउंड में आयोजित की गई। लायंस क्लब के पीआरओ अख़्तर अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच संजय क्लब कोटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि पिंटू अरबाज क्लब देवली दूसरे स्थान पर रही। बारिश के कारण खेल में कुछ देर व्यवधान आने पर निर्णायकों ने पचपहाड़ स्पोर्ट्स क्लब और सिद्दू जी क्लब कोटा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान घोषित किया।  बेस्ट ऑफ द टूर्नामेंट पिंटू देवल,बेस्ट डिफेंस तस्लीम अंसारी, बेस्ट नेटर सलाम मिर्जा, बेस्ट शूटर आशिष संगत को मिला। प्रतियोगिता में शहर के कई भामाशाहों ने सहयोग किया।

सभी नकद पुरस्कार राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स के प्रबंधक दिनेश राजपुरोहित की ओर से प्रदान किए गए। जबकि सभी ट्रॉफियां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रफीक अंसारी की ओर से दी गई। बाकी खिलाड़ियों को गोविंद गुप्ता की ओर से मोमेंटो प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता टीमों को नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, क्लब अध्यक्ष कालू लाल सालेचा, अख़्तर अली, रफीक अंसारी एवं शीतल जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब कप्तान कमलेश योगी, अलफेज खान, और तस्लीम अंसारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, पूर्व विकास अधिकारी हाजी रफीक मोहम्मद, सचिव नरेंद्र जैन, गणेश सालेचा, हरीश राठौर, वरूण मीणा, शीतल जैन, गिरधर गोपाल शर्मा, मान सिंह चौहान, अभय कुमार चौरड़िया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post