झालावाड़: विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व पर गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचकर श्रद्धापूर्वक गौमाता का विधिवत पूजन-अर्चन किया और उन्हें प्रसादी भोग अर्पित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका नीतू सैनी ने किया। उन्होंने उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। गौमाता की सेवा से न केवल धर्म का पालन होता है बल्कि समाज में करुणा, समृद्धि और सद्भाव का संदेश भी फैलता है।
इस दौरान मनोरमा पुष्पद, गायत्री टेलर, पूजा कश्यप, ममता कश्यप सहित दुर्गा वाहिनी की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने गौसंरक्षण, गौसेवा और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग का संकल्प लिया। दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व धर्म, संस्कार और सेवा भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर गौमाता की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Post a Comment