भिलवाड़ी: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिलवाड़ी में बालिका दिवस, सूर्य सप्तमी एवं 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य रमेशचंद भील उद्बोधन देते हुए कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। व्याख्याता गिरिराज स्वामी ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नवाचार करते हुए कक्षा 11 की छात्रा सपना लुहार को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस अवसर पर प्रथम सहायक व्याख्याता सुनीता कुमारी द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। व्याख्याता ज्योति जैन ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
इसी क्रम में सूर्य सप्तमी के पूर्व दिवस पर विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अशोक कुमार गुर्जर ने किया। इस अवसर पर लेखराज शुक्ला ने सूर्य के हमारे जीवन में स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस वर्ष की थीम “My India, My Vote” रही। वरिष्ठ अध्यापक मनोज कुमार ने SIR के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया।


Post a Comment