नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

भवानीमंडी: पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भवानीमंडी स्थित राजकीय बिरला महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी फूलचंद एवं समाजसेवी रितिक शर्मा तथा अरविंद मेघवाल ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह अवसर केवल औपचारिक श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि नेताजी के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का है।

इस अवसर पर जन-जागरूकता का संदेश देते हुए कहा गया कि यदि आज का युवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति, अनुशासन, त्याग और निडरता को आत्मसात करे, तो समाज में नैतिकता, एकता और सकारात्मक परिवर्तन संभव है। युवा शक्ति को राष्ट्र की असली ताकत बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास देश को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में नेताजी का प्रसिद्ध उद्घोष “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” को स्मरण करते हुए युवाओं से कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post