भवानीमंडी में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने किया ध्वजारोहण, 32 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

भवानीमंडी: भवानीमंडी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह में उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे, पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी एवं थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में तहसीलदार अब्दुल हाफिज, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पिंकी गुर्जर, सीबीओ कल्याणमल मेघवाल, राजेश करावन, नगर अध्यक्ष विनय आसतोलिया सहित अनेक वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने गणतंत्र दिवस को राष्ट्र का महापर्व बताते हुए कहा कि इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ, जिसने स्वतंत्र भारत की नींव रखी और प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने सभी से संविधान में निहित मूल्यों और अनुच्छेदों का पालन करने का आह्वान किया तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड की धुन पर शारीरिक व्यायाम का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नाटक और कविताएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा ‘सुरक्षित हृदय अभियान’ के तहत आमजन को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के माध्यम से आपात स्थिति में जीवन बचाने के तरीकों की जानकारी भी दी गई, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post