इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने भारतीय संविधान के मूल्यों, अनुशासन तथा देश के आर्थिक विकास में औद्योगिक क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स की सबसे बड़ी ताकत कर्मचारियों का समर्पण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी की उपस्थिति और प्रतिबद्धता से एक भी स्पिंडल बंद नहीं होगा और उत्पादन व गुणवत्ता के बल पर मिल देश-विदेश में अग्रणी बनेगी।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कर्मचारी परिवारों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा आवास, बिजली, पानी, बेड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की गई, जिससे कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुनील शर्मा एवं संजीव सिंह, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट चंद्र प्रकाश प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। परेड का आयोजन एस. झाला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं।
समारोह में लगभग 500 से 600 कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ एवं वर्कर्स, सुरक्षा व हाउसकीपिंग टीम तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 290 से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले कर्मचारियों को 1100 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम के अंत में एवीपी-एचआर चंद्र प्रकाश प्रसाद ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।






Post a Comment