लायंस क्लब रायल ने उप कारागृह में बंदियों को बांटी मिठाइयां

भवानीमंडी: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रायल भवानीमंडी द्वारा उप कारागृह में बंद बंदियों को मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए बंदियों के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान जेलर द्वारा लायंस क्लब रायल भवानीमंडी के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने क्लब द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब रायल भवानीमंडी द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं प्रमुख त्योहारों पर उप कारागृह में मिठाई वितरण सहित जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता की जाती है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा की भावना पहुंचे। इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष कृष्ण कुमार राठी, क्लब अध्यक्ष एम.जे.एफ. कालूलाल सालेचा, लायन सुरेश करावन, सचिव नरेंद्र जैन, लायन अख़्तर अली, लायन चैन सिंह सिसौदिया, लायन दामोदर शुक्ला, लायन गौरव मोगरा, लायन मनीष सालेचा, अभय कुमार चोरड़िया, शीतल जैन, सुमेर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post