भैसोदामंडी: भैसोदा नगर परिषद द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर परिषद परिसर में प्रातः करीब 8.30 बजे नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री अजय पौराणिक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदर सिंह सिसोदिया रहे। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान स्कूली विद्यार्थियों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच से सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी अंशुल पाटीदार ने नगर परिषद क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी खोले जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए भोजन व्यवस्था की गई तथा 26 जनवरी के अवसर पर मिठाइयों का वितरण किया गया।
इस दौरान नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सीएमओ गिरीश शर्मा, पार्षद अंशुल पाटीदार, मनोहर सैनी, आशा चंदेल, सुमित पाटीदार, श्याम गुर्जर, पप्पू मीणा, श्याम चंदेल, कृष्ण भुवय्या, कमल हटवाल, गोलू पौराणिक, इंजीनियर प्रवीण परमार, बालचंद मेहर सहित नगर परिषद स्टाफ, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Post a Comment