भवानीमंडी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत, फिर से कांग्रेस बोर्ड बनने का जताया भरोसा

भवानीमंडी: झालावाड़ के नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर का भवानीमंडी पहुंचने पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भवानी निजी रिसोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आसतौलिया एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत ने किया।

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव देवकीनंदन वर्मा, पीसीसी सदस्य सिद्दीक भाई गौरी तथा मनोहरथाना विधानसभा प्रत्याशी नेमीचंद मीणा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी की आला कमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के चलते ही नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी के सहयोग से वे इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और आगामी समय में भवानीमंडी में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा में ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आसतौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव चंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, पूर्व सरपंच रोड सिंह कुंडीखेड़ा, सरपंच बहादुर सिंह गुर्जर, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post