गुजरात के नवनियुक्त डीआईजी बलराम मीणा का नागरिक अभिनंदन

भवानीमंडी: नगर पालिका प्रांगण में गणतंत्र दिवस की अगली शाम गुजरात में नवनियुक्त डीआईजी बलराम मीणा का नगर पालिका द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद जैन ‘पिंटू’ एवं पीसीसी सदस्य राजेश करावन मंचासीन रहे। इसके अलावा पार्षदों व गणमान्य नागरिकों में राजिक खान, राहुल बोहरा, राम बेरवा, राजकुमार गुप्ता, राकेश पारेता, राकेश मकवाना, हकीम खान, वरुण मीणा, विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैन सिंह, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीता खत्री, पूर्व पार्षद गोपाल जायसवाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन आनंद काला ने किया। शुरुआत में अतिथियों द्वारा डीआईजी बलराम मीणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नगर पालिका की ओर से उन्हें नागरिक अभिनंदन पत्र भेंट किया गया, जिसका वाचन भी आनंद काला ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा ने स्वागत भाषण में कहा कि इतने बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद डीआईजी बलराम मीणा ने सदैव भवानीमंडी से आत्मीय जुड़ाव बनाए रखा है। उन्होंने बीमारी के समय बलराम मीणा द्वारा किए गए सहयोग को भावुक शब्दों में याद किया। इसके बाद उपाध्यक्ष अनिल मीणा, अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा एवं प्रमोद जैन ‘पिंटू’ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अपने उद्बोधन में डीआईजी बलराम मीणा ने नई पीढ़ी को अनुशासित जीवन पद्धति अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भवानीमंडी के प्रति उनका प्रेम केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि कर्तव्य का भाव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवानीमंडी वासियों के लिए उनके दरवाजे सदैव सहयोग के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान उन्होंने बचपन से लेकर आज तक की कई स्मृतियों को भी साझा किया। अंत में अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा ने आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post