विशिष्ट अतिथि तूफान सिंह गुर्जर द्वारा 1300 रुपये, पूर्व सरपंच व विशिष्ट अतिथि मांगीलाल गुर्जर द्वारा 500 रुपये, स्वामी विवेकानंद विद्यालय स्टाफ द्वारा 300 रुपये, प्रभुलाल पटेल द्वारा 200 रुपये, वार्ड पंच गोपाल गुर्जर द्वारा 100 रुपये, छात्रा शिल्पा जांगिड़ द्वारा 100 रुपये तथा मदनलाल गुप्ता द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक पेन पारितोषिक स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता गिरिराज स्वामी, अशोक गुर्जर एवं वरिष्ठ अध्यापक बालकिशन शर्मा को विद्यार्थियों को कुल 87 स्वेटर वितरित करने के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अध्यापिका मीना गोचर ने विद्यार्थियों की सुविधा हेतु 10 टेबल-स्टूल सेट देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को मिठाई वितरित की गई। समारोह का समापन प्रथम सहायक व्याख्याता सुनीता कुमारी द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
भीलवाड़ी: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी राजेश हरदेनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेशचंद भील ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रवक्ता राकेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेशचंद भील एवं मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य रमेशचंद भील एवं प्रमुख समाजसेवी हजारीलाल द्वारा प्रत्येक सांस्कृतिक प्रस्तुति पर 100-100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Post a Comment