माल्या ताल में पांचवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ताल: शासकीय प्राथमिक विद्यालय माल्या ताल में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर भावुक पलों का साक्षी बना। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य विनोद शर्मा, प्राचार्य भेरूलाल चोहान, प्रधानाध्यापक राधेश्याम श्रीवास्तव, जनशिक्षक दिनेश पांचाल एवं अल्पना जालोन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश पोरवाल एवं रामचंद्र मालवीय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य विनोद शर्मा, देवनारायण दीक्षित एवं राधेश्याम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी। प्राचार्य भेरूलाल चोहान ने गत वर्ष परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही नव नियुक्त जनशिक्षक दिनेश पांचाल का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के पूर्व शिक्षक मनोहर लाल श्रीवास्तव ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक रमेश पोरवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पालक संघ अध्यक्ष संतोष सूर्यवंशी, पूर्व सरपंच उमराव सिंह सिसौदिया, मांगु सिंह यादव, सुजात मोहम्मद, नरेंद्र कुमार यति, राधेश्याम रावल, गोर्धन वर्मा, अमर सिंह भाटी, अनिल राठौर, रामसिंह राठौर, गोपाल शर्मा, कमलेश कटारिया सहित अन्य शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post