जनगणना कार्य के दौरान नगर परिषद कर्मचारी से महिला द्वारा गाली-गलौज व मोबाइल फेंकने का आरोप

भैसोदामंडी: नगर परिषद भैसोदा के एक कर्मचारी ने जनगणना कार्य के दौरान महिला द्वारा गालीगलौच व मोबाइल तोड़ने के आरोप लगाते हुवे भैसोदामंडी पुलिस चौकी में एक आवेदन दिया है। नप कर्मचारी ओमप्रकाश ने आवेदन में बताया कि 20 फरवरी 2026 से क्षेत्र में मकान नंबरिंग व जनगणना का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में 24 फरवरी की शाम जनगणना के दौरान वह व नप कर्मचारी वैभव जैन भैसोदामंडी क्षेत्र में जनगणना संबंधी जानकारी एकत्र करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे दोनो पार्षद राजा बाबु के घर के मकान के सामने स्थित एक मकान पर जानकारी लेने के लिए पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। तो मकान में रहने वाली अज्ञात महिला ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की तथा दरवाजा खटखटाने पर आपत्ति जताई। इसी दौरान महिला ने कर्मचारी ओमप्रकाश के हाथ में रखा मोबाइल फोन फेंक दिया। घटना के समय स्थानीय पार्षद राजा बाबू मौके पर मौजूद थे, जिन्हें प्रकरण का प्रत्यक्षदर्शी बताया जा रहा है। घटना के बाद कर्मचारी ओमप्रकाश पिता शिवनारायण निवासी भैसोदामंडी ने पुलिस चौकी भैसोदामंडी में लिखित शिकायत देकर संबंधित महिला के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और शासकीय कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post